Punjab news point : पंजाब के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश से फिर से ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि कंपकंपी वाली ठंड पर विराम लग चुका है लेकिन मौसम ठंडा हो गया है। विभाग द्वारा पहले ही 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मनसा शामिल है। इन स्थानों पर गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

