Punjab news point : भुच्चो-रामपुरा नैशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर गौ सुरक्षा सेवादल पंजाब के सेवादारों ने सुबह गऊओं से भरा कैंटर काबू कर पुलिस हवाले कर दिया। दरअसल गुप्त सूचना मिली थी कि कोटकपूरा जिला फरीदकोट के गांवों का एक गौ तस्कर काफी समय से गायों की तस्करी कर रहा है, जिसने कैंटर में बेरहमी से गऊओं को बांधकर रवाना किया है, जो बठिंडा, रामपुरा, बरनाला होता हुआ मेबात बूचड़चााने पहुंचेगा। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। इस तस्कर पर पंजाब, हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी, गौहत्या व तस्करी के केस दर्ज हैं।

