पंजाब के लोगों को बड़ा झटका!

Travel पंजाब

Punjab news point : नैशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा टोल दरों में की गई बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है। हालांकि एन.एच.आई. में केवल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई गई है, लेकिन राजपुरा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और अजीजपुर टोल-प्लाजा पर चार पहिया हल्के वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि की आने-जाने के लिए टोल 60 से 70 रुपएकर दिया गया है। यह टोल एक तरफ का 40 रुपए और उसी दिन लौटने पर 60 रुपए लगता था। अब 40 की जगह 45 और 60 की जगह 70 हो गया है यानी 5 से 25 रुपए तक बढ़ गए है। इसी तरह सात और इससे अधिक एक्सल के लिए 295 और एक दिन में आने-जाने के लिए 440 रुपए टोल कर दिया है। टोल दरों में हुई बढ़ौतरी के कारण रोजाना यहां से गुजरने के लिए वाहन मालिकों को बड़ा आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *