Punjab news point : आयुष्मान भारत योजना घोटाला मामले में आज झारखंड, UP, पश्चिम बंगाल में ED की छापेमारी चल रही है। 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी चल रही है। कुछ समय पहले झारखंड में आयुष्मान योजना घोटाला उजागर हुआ था। कई अस्पतालों ने बिना एडमिट किए हुए मरीजों को सरकार से भुगतान ले लिया था, लेकिन सरकार ने पेमेंट रोक दी थी। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। ED के सामने कुल 2000 से ज्यादा अस्पतालों में धांधली की बात सामने आई थी।

