punjab news point : गर्मी बढ़ने के साथ ही शराब की दुकानों पर ठंडी बीयर की मांग बढ़ने लगी है। लेकिन जैसे-जैसे मांग बढ़ी है, राजस्थान में बीयर और शराब की कीमतें भी बढ़ गई हैं। सरकार की नई नीति के अनुसार बीयर की कीमत में 15 रुपये और शराब की बोतल की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी कर 200 रुपये कर दी गई है। अब बीयर की बोतल 175 रुपये और प्रीमियम शराब 1035 रुपये तक में मिलेगी।

