punjab news point : पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर में एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8 विदेशी पिस्तौल भी बरामद की हैं।जानकारी के मुताबिक, अमृतसर पुलिस ने गांव बराड़ के नजदीक चेकिंग के दौरान इन तीनों को पकड़ा। ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते इन्हें पकड़कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

