यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

Accident देश

Punjab news point – मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। कार सवार नोएडा से आगरा आ रहे थे।मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे माइक स्टोन 140 पर रात करीब तीन बजे किसी अज्ञात वाहन ने इको कार को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इको कार सवार लोग नोएडा से आगरा आ रहे थे। कार सवार धर्मवीर पुत्र जवार सिंह निवासी गांव हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ चुल्ले और पारस सिंह तोमर पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी गांव बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मवीर की पत्नी सोनी और धर्मवीर की बेटी पायल निवासी हलालपुर, थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *