जालंधर(राजिंद्र कुमार) : जीएसटी घोटाले के आरोपी जालंधर डिवीजन के पूर्व ज्वाईंट डायरेक्टर बी.के. विरदी के GTB नगर स्थित घर पर विजीलैंस विभाग ने रेड की है। मगर कानून अड़चन के कारण टीम घर के अंदर दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। विजीलैंस विभाग को सूचना है कि बी.के. विरदी घर के अंदर मौजूद है, लेकिन उनके परिजनों ने घर को ताला लगा दिया है। ताला न तो खोला जा रहा है और न ही तोड़ा जा सकता है। विजीलैंस टीम द्वारा घर की घेराबंदी की हुई है तथा एक टीम अदालत से सर्च वारंट लेने के लिए गई हुई है।
परिजनों द्वारा घर के कमरे को लगाया ताला
आज सुबह अचानक विजीलैंस को सूचना मिली थी कि बी.के. विरदी अपने जालंधर स्थित निवास पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जालंधर रेंज के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डी.एस.पी. दलबीर सिंह व उनकी टीम ने बी.के. विरदी का घर चारों और से घेराबंदी कर दी। विरदी के परिजनों ने विजीलैंस टीम को घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। बताया जा रहा है कि तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजनों द्वारा घर के कमरे को ताला लगा दिया है। जिसे न खोला जा रहा है। कानूनी अड़चन के कारण विजीलैंस खुद ताला नहीं तोड़ सकती।