जालंधर में बड़ी वारदात: विधायक बावा हैनरी के दफ्तर के बाहर चली गोलियां

अपराधिक

जालन्धर(राजिंद्र कुमार) जालन्धर में गोलियां चलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ये वारदात जालन्धर नार्थ हल्के के विधायक बावा हैनरी और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में होने की सूचना है।


जानकारी के अनुसार किसी मामले में राजीनामा करने के लिए दोनो पक्ष आज पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर मे इकठे हुए थे जहां दोनो पक्षों में बहस हो गई और इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी और गोली मोंटू नामक व्यक्ति के जा लगी 7 गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौंटू को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूचना के अनुसार दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसको सुलझाने के लिए बावा हैनरी के कार्यालय परिसर में दोनों पक्षों की मीटिंग रखवाई गई ताकि उनका आपस में समझौता हो सके। समझौते की बातचीत के दौरान एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली पुनीत ने चलाई और गोली मिन्टु नाम के व्यक्ति को लगी। गोली की आवाज सुन विधायक के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरन्त गोली चलाने वाले पुनीत को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *