धनोवली में चाणक्य स्कूल के पीछे काटी जा रही अवैध कॉलोनी

पंजाब भ्रष्टाचार

जालंधर (राजिंदर कुमार): पंजाब सरकार ने बिना अनुमति और एनओसी के कॉलोनियों को काटने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। फिर भी कुछ लोगों ने सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला जालंधर के धन्नोवाली से सामने आया है , जहा चाणक्य स्कूल के पीछे एक अवैध कॉलोनी को लगभग दो खेतों में काटा जा रहा है।

यहां जेडीए अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कालोनी काटने वालों की चांदी है। कालोनी काटने के लिए जो पैसा सरकार के खजाने में जमा होना चाहिए, वह रकम सीधे जेडीए के अधिकारियों की जेब में जा रहा है।

कॉलोनाइजर ने करीब 2 एकड़ में कॉलोनी काटकर सरकार को लाखों रुपए का रगड़ा लगा दिया है। बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी जेडीए के कुछ अफसरों की मिलीभगत से काटी जा रही है।


सूत्रों के अनुसार पुड्डा के आला अधिकारियों की मिलीभगत से ये कॉलोनी को काटी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि एक ओर जहां पुडा अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन कालोनी को काटे 3 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, इस पर किसी का ध्यान नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *