एएसआई की ख़ुदकुशी का मामलाः एसीपी नार्थ पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

अन्य खबर

जालंधर: जालंधर के गढ़ा क्षेत्र में बीते दिन पुलिस के एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी मुताबिक मृतक एएसआई का नाम स्वर्ण सिंह,जो लंबा पिंड का रहना वाला बताया जा रहा है।

इस मामले को लेकर जिले के एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं सुखजिंदर के साथ कारोबारी राजीव अग्रवाल लाला और गुरइकबाल सिंह को नामजद किए गए हैं। मृतक एएसआई स्वर्ण की पत्नी के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है।

मृतक एएसआई की पत्नी ने लगाए आरोप
गौर हो कि देर रात गोली लगने से मारे गए एएसआई की पत्नी मौत पर कई सवाल खड़े किए हैं। पत्नी ने सीधे-सीधे आरोप जड़े कि उनके पति ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। पत्नी रणजीत कौर ने कहा कि रात को उनके पति एएसआई स्वर्ण सिंह वीडियो भी भेजा था जिसमें वह कुछ अधिकारियों के साथ बहस कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *