श्री जगन्नाथ रथ यात्रा से मोगा निवासी भक्ति रस में भीगे

अन्य खबर

मोगा : इस्कॉन कुरूक्षेत्र के वैनर तले ,इस्कॉन प्रचार समिति मोगा द्वारा दूसरी भगवान जगन्नाथ कि रथ यात्रा पूरे उत्साहपूर्ण, भाव पूर्ण और आध्यात्मिकता से लबरेज वातावरण में प्रारम्भ होकर अपने गन्तव्य भावनात्मक वृन्दावन (गीता भवन) की ओर चली। चेयरमैन देवप्रिय त्यागी ने सभी शहरवासियों का धन्यवाद किया जिन्होंने रथयात्रा में हिस्सा लेकर प्रभु आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया की रथ खूबसूरत फूलों से सजाया गया जैसे गेंदा चमेली ,गुलदाऊदी। कई प्रकार के खुशबूदार फूलो से सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को शोभायमान कर विराजमान किया गया।

पूजन, राह बूहारन और नारियल फोड़ने कि रस्म समाज सेवी सीमांत गर्ग, दैनिक सवेरा जालन्धर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शीतल विज,सांसद मोहम्मद सदीक, मोगा कि विधायिका डा अमन दीप अरोडा,मेयर नितिका भल्ला,राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन मनजीत सिंह राये,पंजाब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल, जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने पूर्ण की। वाइस चेयरमैन नवदीप गुप्ता ने बताया की इससे पहले एक बडे मंच पर भगवान जगन्नाथ का णभावपूर्ण स्वागत सामूहिक रूप से खड़े होकर, हाथ ऊपर उठाकर णहरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे -हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे उच्चारण के साथ मोगा के प्रसिद्ध गायक विकास यश द्वारा गणेश स्तुति का गायन करके पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया ।वाइस प्रधान नवीन सिंगला ने बताया की श्रीमान साक्षी गोपाल दास जी ने रथ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला और रथ को भावनात्मक वृन्दावन(गीता भव) की ओर प्रस्थान करने हेतु हरी झण्डी दिखाई।महासचिव विजय शर्मा ने समूह इस्कॉन प्रचार समिति मोगा का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने बताया 56 भोग प्रसाद के लिए भक्तों में काफी उत्साह था और गर्मी के प्रकोप के बावजूद भक्तों ने रस्से द्वारा रथ को खींचने में थकान को पास नहीं आने दिया।देवप्रिय त्यागी ने आरती पूजन रस्म अदा करने के लिए मालविका सूद का धन्यवाद किया जो किण पूर्ण निष्ठा और आदरभाव से प्रभु भक्ति में लीन नजर आई।प्रधान राकेश शर्मा ने रथ फूल सेवा करने वाले दीपक सूरी, मुख्य यजमान संजीव सैनी ब्लूमिंग बड्स स्कूल, गौरव गुप्ता गुड्डू, भंडारा यजमान राधेश जी, नरेश गोयल किट्टू, छप्पन भोग यजमान विनय शर्मा, सीमांत गर्ग, सह यजमान रमेश कंसल, दीप दान यजमान मनोज गर्ग का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।इस्कॉन प्रचार समिति मोगा के पदाधिकारी विक्की मोगेे वाला , बंटू जैसवाल ने लंगर व्यवस्था की और शहर को रथ यात्रा के लिए तैयार करने का जो कार्य उनके द्वारा किया गया है वो अकल्पीन्य है और भक्ति रस से ओतप्रोत था। रथ यात्रा में म्यूजिकल आर्टिस्ट जीकेडी और विदेश से आई भक्तों ने सभी को नृत्य करने पर विवश कर दिया।चेयरमैन देवप्रिय त्यागी ने समिति के सदस्य नवदीप गुप्ता, राकेश शर्मा, नवीन सिंगला, विजय शर्मा, विक्की मोगेे वाला, बंटू जैसवाल, हितेश गुप्ता, वरुण भल्ला, संजीवन खन्ना, मनोज गर्ग, सौरव शर्मा, हरमन गिल, हर्ष अरोड़ा, मुकेश चावला, अशोक ग्रोवर, रजनीश राजा का इस सफल रथ यात्रा का आयोजन हेतु धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *