तिरंगा यात्रा से आज पूरे देश मे इंकलाब की लहर जागी: सुखविंदर सिंह संघा

अन्य खबर

जालंधर: आज जन जागृति मंच की और से आज़ादी के अमृत ऊत्सव पर लम्बा पिंड चौक से लेकर किशनपुरा, अजीत नगर,होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहीद परिवारों के सदस्य सरदार सुखविंदर सिंह एवं हरपाल सिंह ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया।यात्रा के दौरान नोजवानो ने घर घर तिरंगा झंडा लहरागे अमृत उत्सव मनाएगे,वंदे मातरम के नारे लगे।हजारों की संख्या में निकाली गई तिरंगा यात्रा का लोगो ने पुष्प वर्ष से स्वागत किया गया।


इस अवसर पर जन जागृति मंच के सरक्षक किशनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश को गोर अंग्रेजों से आज़ाद हुए आज 75 वर्ष हो गए है।उन्होंने कहा सारा देश 75वे आज़ादी दिवस को अमृत उत्सव के रूप में मना रहा है।उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस वाले दिन भारत का ऐसा कोई घर नही होगा जहा तिरंगा झंडा न दिखाई दे।उन्होंने कहा देश को आज़ाद करवाने के लिए सैकंडो क्रांतिकारी अपनी जवानी में फांसी के फंदे तक चढ़ गए थे ।लेकिन आज भारत को आज़ाद हुए को 75वर्ष तो हो गए है लेकिन कुछ राज नेताओं के करण भारत आज फिर भ्रष्टाचार, नशामाफिया के चंगुल में फस रहा है।


इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के पारिवारिक सदस्य सुखविंदर सिंह संघा ने कहा कि शहीदों के त्याग तपस्या की बदौलत हिंदोस्तान को आजादी मिली है।उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा से आज पूरे देश मे इंकलाब की लहर जागी है उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा से नोजवान, बजुर्ग, एवं महिलाओं में एक बार फिर देश के प्रति जागरूकता आई है।
इस अवसर पर जसबीर बग्गा,बावा वर्मा,सुभाष सौंधी,राकेश गुप्ता, परषोत्तम नैय्यर,डॉ पवन वरिष्ठ, सुनील सहगल,विक्की शर्मा,हैप्पी शर्मा, मुनीश राजपूत, राजिंदर, रमन कुमार,अन्य मौजूद रहे।

कैप्चर:तिरंगा यात्रा निकलते सैंकड़ो की संख्या में नोजवान

कैप्चर:सुखविंदर सिंह संघा एवं हरपाल सिंह को भगत सिंह का चित्र देकर समानित करते हुए किशनलाल शर्मा,जसवीर बग्गा, राकेश गुप्ता,परमजीत सिंह,सुभाष सौंधी अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *