एलपीजी गैस की अवैध सप्लाई करने वाले 2 आरोपी काबू, लोगों को लगा रहे थे चूना

अन्य खबर

जालंधर : थाना न: 8 की पुलिस ने एलपीजी गैस की अवैध सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध तरीके से लोगों को एलपीजी गैस की सप्लाई करते हैं और साथ ही सिलैंडरों से गैस निकालकर लोगों को चूना भी लगा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को 101 गैस सिलैंडर, इलैक्ट्रोनिक कंडा और गैस निकालने वाली पाईप सहित काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीश कुमार पुत्र शिवानंद वासी हरगोबिंद नगर, मनीश कुमार पुत्र कस्तूरी लाल वासी गूजापीर रोड के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 379, 420 और 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *