पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार

Breaking news अपराधिक पंजाब

Punjab news point : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार को फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। सुबह 5 बजे जब पुलिस फिरोजपुर में कुलबीर सिंह जीरा के यहां पहुंची तो वो सो रहे थे, पुलिस ने उसी वक्त उनको उठाकर गिरफ्तार किया है।

कुलबीर सिंह जीरा पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। 4 दिन पहले ही विधायक जीरा के खिलाफ फिरोजपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी। कुलबीर सिंह जीरा पर बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने और काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि कुलबीर सिंह जीरा आज दिन में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद गिरफ्तारी देने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें उसके पहले गिरफ्तार कर लिया।

कुलबीर सिंह जीरा के निजी सहायक रुबल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, ‘कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने सुबह लगभग 5 बजे गिरफ्तार किया जब भारी पुलिस बल उनके घर पर आया। गुरदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), जीरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पार्टी आलाकमान अब चर्चा के बाद इस मामले को उठाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *