पंजाब में रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा

Weather पंजाब

Punjab news point: पंजाब में ठंडक बढ़ने लगी है। रात के पारे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 12 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा रहा। उधर, पंजाब में मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान में भले ही कोई बड़ा बदलाव देखने को न मिले लेकिन रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

बुधवार को पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 27.1, लुधियाना का 28.2, पटियाला का 30.3, पठानकोट का 29.8, बठिंडा का 26.6, फरीदकोट का 27.0, गुरदासपुर का 32.5, जालंधर का 27.1, मोगा का 26.9 और रोपड़ का 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में गुरदासपुर का तापमान सर्वाधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अमृतसर का रात का तापमान 14.2, लुधियाना का 16.5, पटियाला का 15.5, पठानकोट का 12.5, बठिंडा का 15.2, फरीदकोट का 14.2, एसबीएस नगर का 14.4, बरनाला का 16.0, जालंधर का 14.8 व रोपड़ का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *