Punjab news point : पंजाब में अब अगले साल 2024 में जनवरी माह में ग्राम पंचायत के चुनाव करवाएं जा सकते है. इसको लेकर पंजाब चुनाव आयोग की तरफ से प्रदेश के डीसी ऑफिसों में नोटिफिकेशन भेजा गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार फाइनल मतदाता सूची 7 जनवरी तक प्रकाशित करनी होगी. आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों के लिए 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक मतदाता सूचियां बनाने के लिए कहा गया था.
लेकिन अब नई अधिसूचना के अनुसार 20 दिसंबर तक मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार करना होगा.इसके बाद ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में क्लेम और ऑब्जेक्शन 5 जनवरी तक क्लियर करने होंगे. फिर 7 जनवरी तक फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित करने का आदेश दिया गया है. जिसको देखते हुए यहीं संभावना है कि पंजाब में जनवरी में ग्राम पंचायतों के चुनाव करवाए जा सकते हैं.

