Punjab news point : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले 4 दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 2 दिन तक उत्तर भारत के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और ठंड में कमी देखी जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि 25 से 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। शीत लहर के चलते 25 से 27 जनवरी तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। उत्तर भारत में कोहरे की वजह से ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। खराब मौसम के चलते कुछ उड़ानों को डायवर्ट भी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 26 से 28 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर) छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 24 और 25 जनवरी 2024 को रात और सुबह के समय घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर) छा सकता है। पंजाब के कुछ इलाकों में 26 जनवरी को काफी ठंड पड़ेगी।