मशहूर सिंगर Melanie Safka का हुआ निधन

Bollywood अन्य खबर

Punjab news point : मशहूर सिंगर का निधन हो गया है। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी हस्ती अब हमारे बीच नहीं रहीं। अपनी कला से लोगों के दिल जीतने वाली सिंगर अब इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। सिंगर मेलानी सफ़्का (Melanie Safka) के निधन की बुरी खबर इस वक्त सभी को रुला रही है। खुद सिंगर के बच्चों ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए फैंस को या जानकारी दी है, जिसके बाद हर तरफ मातम छा गया है। अब हर कोई मेलानी सफ़्का की मौत पर उदास नज़र आ रहा है। लीजेंडरी फोक सिंगर मेलानी सफ़्का ने 76 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। उन्हें ‘ब्रांड न्यू की’ और ‘ले डाउन (कैंडल्स इन द रेन)’ जैसे सुपरहिट्स के लिए जाना जाता है। अब उनकी मौत से जुड़ी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए मिली है। सिंगर के जाने की खबर उनके बच्चों Lelilah और Jeordie ने फेसबुक के जरिए दी है। उन्होंने अपनी मां के निधन की घोषणा हुए दुख जताया है और खुद पर क्या बीत रही है इसका जिक्र किया है। बता दें, 23 जनवरी 2024 को सिंगर मेलानी सफ़्का ने इस जहान को अलविदा कहा था। अब उनके पीछे उनकी विरासत रह गई है जो हमेशा बरकार रहेगी। उनके सुपरहिट गाने जिंदगी भर फैंस के साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *