कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश

Himachal Weather देश पंजाब

Punjab news point : बीते कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश देखी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि 3 से 5 फरवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। शुक्रवार की सुबह उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत कोहरा देखा गया। पढ़िए देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने की संभावना है।आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा रहा। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ओले गिरे।

वहीं, उत्तराखंड में ग्राउंड फ्रॉस्ट यानी पाला देखा गया। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों और अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते सैकड़ों सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसी ही स्थिति कश्मीर में भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *