Punjab news point : ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. ट्रेनिंग पीरियड के दौरान अनुचित मांगें और पर्सनल ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती के गलत इस्तेमाल को लेकर पूजा खेडकर बुरी तरह फंस चुकी हैं. अब ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. पूजा खेडकर और उनके परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी हो चुकी है. पूजा खेडकर के घर पर अतिक्रमण वाले पार्ट पर बुलडोजर चल सकता है. बता दें कि पूजा की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ढूंढ रही है. जमीन से जुड़े मामले में वह फरार चल रही हैं.
दरअसल, पुणे महानगरपालिका आईएएस पूजा खेडकर और उनके परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी में है. बंगले के ब्यूटीफिकेशन के दौरान अतिक्रमण करने के मामले में पुणे महानगरपालिका ने 12 जुलाई को खेडकर परिवार को नोटिस दिया था. हालांकि, पूजा खेडकर और परिवार की तरफ से अह तक पुणे महानगर पालिका को कोई जवाब नहीं मिला है. ऐसे में अब किसी भी वक्त पुणे नगरपालिका के अधिकारी बुलडोजर लेकर पूजा के घर दस्तक दे सकते हैं.

