पाक में चुनाव के बीच आतंकी हमला, धमाके में 5 जवान मरे, वैन के उड़े परखच्चे

अन्य खबर घटना

Punjab news point : पाकिस्तान में नई सरकार के लिए आज सुबह से ही मतदान जारी है. पाकिस्तान में जारी आम चुनाव के बीच गुरुवार दोपहर को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में एक पुलिस मोबाइल वैन को निशाना बनाया है. पहले आईईडी ब्लास्ट किया और उसके बाद अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, दिससे चारों ओर चीख-पुकार मच गई.दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले में 5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई और 2 अन्य घायल हो गए. हमलावरों ने 30 मिनट से अधिक समय तक लगातार गोलीबारी करने से पहले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण तैनात किया. इस विस्फोटक से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. बता दें कि इससे एक दिन पहले बुधवार को भी आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *