Punjab news point : बरनाला-मोगा नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हाे गई हैं, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि 21 वर्षीय अमृतपाल सिंह पुत्र गुरजंट सिंह और उसका दोस्त जगसीर सिंह अपनी मारुति कार में निहाल सिंह वाला से बरनाला की तरफ लौट रहे थे।जब वह गांव मल्लियां टोल प्लाजा पर पहुंचे तो बिजली की कोई लाइट न होने और कोई साइनबोर्ड न होने के कारण उनकी मारुति कार टोल प्लाजा पर बनी पत्थर की दीवारों से टकरा गई। जिससे अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त जगसीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

