हाईवे यात्रियों को बड़ी राहत, आज से टोल दरें.

पंजाब

Punjab news point : हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। सोमवार से टोल दरें नहीं बढ़ रही हैं. सभी वाहनों को पहले की तरह टोल देना होगा. रविवार देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों ने परिवहन निगम को सूचित कर दिया कि टोल दरों में संशोधन नहीं किया जा रहा है, इसलिए अधिभार नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। वातानुकूलित बसों को छोड़कर अन्य बसों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रात करीब नौ बजे एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर बरेली की ओर से पत्र जारी किया गया कि एक अप्रैल से अगले आदेश तक टोल दरें संशोधित नहीं की जाएंगी। चर्चा है कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में एनएचएआई ने टोल दरें नहीं बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं.

इसके बाद आगरा और अन्य क्षेत्रों ने भी टोल दरों में कोई संशोधन नहीं होने की पुष्टि की और निगम मुख्यालय को पत्र भेजकर किराया अधिभार न बढ़ाने को कहा। परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि निगम को एनएचएआई से टोल दरों में संशोधन का कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए बस किराये पर लगने वाले सरचार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *