Punjab news point : लुधियाना के हैबोवाल में गाली-गलौज का विरोध करने पर शराबी युवक ने अपने साथियों संग मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवार के 5 लोग घायल हो गए। जिनमें दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक युवक के पेट में चाकू लगने से उसके पेट की अंतड़ियां तक बाहर निकल गईं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक ही हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।