Punjab news point :साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। बता दें कि 8 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि में होंगे, इसलिए सूर्य ग्रहण भी मीन राशि में ही लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने के कारण कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि इस साल 15 दिन पर ही दो ग्रहण लगा है एक चंद्र ग्रहण और दूसरा सूर्य ग्रहण। इस बार का सूर्य ग्रहण कुछ मायने में शुभ तो कुछ मायने में अशुभ रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अप्रैल के बाद सूर्य देव कुछ राशियों पर अपनी खास कृपा बनाए रखेंगे। उन राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बदलाव लेकर आ रहा है। बता दें कि ग्रहण के बाद सूर्य देव कर्क राशि वाले लोगों की किस्मत बदलकर रख देंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बड़ों का साथ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही शुभ रहेगा। सूर्य देव की कृपा से आपके करियर में वृद्धि देखने को मिलेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको कारोबार में लाभ ही लाभ मिलेगा। साथ ही रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
सूर्य ग्रहण मकर राशि वाले लोगों को करियर और कारोबार दोनों में सफलता दिलाएगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू कार्यों में विस्तार होगा। आपको बड़े भाई की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।