MP में मतदान कर्मियों की बस का एक्सीडेंट

Accident घटना देश

Punjab news point : मध्य प्रदेश के मंदसौर में मतदान कर्मियों की बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हुई है और 9 मतदान कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मतदान सामग्री जमा करके शिक्षक और पुलिस जवान वापस लौट रहे हैं। घायलों में मतदान कर्मी शिक्षक, पुलिस जवान और बस चालक शामिल है। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। ट्रक का टायर फटने से बीच रोड पार्क हुए ट्रक में पीछे से बस जा घुसी। मंदसौर के सुवासरा थाना क्षेत्र की घटना है। मृतक की पहचान मनोहर सिंह पुत्र प्रभु सिंह 34 वर्ष निवासी खीमाखेडा राजसमंद राजस्थान के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *