Religion : वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद में मिलेगा पौधा

धार्मिक

Punjab news point : माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को अब प्रसाद के रूप में मां के भवन से पौधा मिलेगा, जिसे भक्त घर में लाकर पौधे की देखभाल करेंगे। इसकी शुरुआत श्राइन बोर्ड जून के पहले सप्ताह से होने जा रही है। श्राइन बोर्ड का मकसद पर्यावरण सरंक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि हर एक घर में पौधा लगा सकें और लोग भी जागरूक हो सके।श्राइन बोर्ड ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर भक्तजनों को पौधा बांटने की शुरुआत जून के पहले सप्ताह से करेगा।श्राइन बोर्ड की तरफ से निहारिका भवन में एक काउंटर स्थापित किया जा रहा है जिसमें भक्तों को विभिन्न तरह के पौधे परशाद के तौर पर मिलेंगे और भक्तजन अपनी पसंद का पौधा भी ले सकते हैं ताकि वह परशाद के तौर पर मिले पौधे को घर ले जाकर उसकी देखभाल कर सकें। श्री माता वैष्णो देवी जी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने उत्तर भारत की हाईटेक नर्सरी तैयार की है, जिसमें अनेक पेड़-पौधे तैयार किए गए हैं।

बोर्ड प्रशासन मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर में अधिकतम पाए जाने वाले पेड़ पौधों को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने त्रिकूट पर्वतों में 5 लाख के करीब पेड़ पौधे लगाने का दावा भी किया है। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन का यह भी दावा है कि हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रहे पेड़ पौधों को श्री माता वैष्णो देवी जी के त्रिकूट पर्वतों पर लगाया जाएगा, जिससे हरियाली में चार चांद लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *