National : बारामूला में हुआ रिकार्ड तोड़ मतदान

देश राजनितिक

Punjab news point : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को 59 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र में सबसे कम 53.51 और पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सबसे अधिक 73.14 फीसदी वोट पड़े। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला लोकसभा क्षेत्र में अब तक का सर्वाधिक 59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले ने कहा कि बारामूला में मतदान के दौरान हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। इस सीट में शामिल सोपोर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 2019 के चार से बढ़कर 44 फीसदी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *