आज पंजाब में गरजेंगे नरेंद्र मोदी, योगी, शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. आज प्रचार का आखिरी दिन है. पंजाब में आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार बंद हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां रैलियां करेंगी.पीएम मोदी आज होशियारपुर में रहेंगे. जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अमृतसर, फरीदकोट और नंगल में रैलियां करेंगे. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आनंदपुर साहिब और लुधियाना में रैलियों को संबोधित करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चार चुनावी रैलियों में भाग लेंगे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ अब तक कुल 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं. वह हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर कुल 13 राज्यों में कमल के फूल लगाने की अपील करेंगे.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए प्रचार करेंगे. वे चंडीगढ़ रोड पर रैली करेंगे. रैली स्थल पर बीजेपी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके साथ ही पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *