Punjab : कैथल में सिख युवक की पिटाई पर भड़के चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कैथल के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि कैथल में जो घटना हुई, जिसमें एक सिख युवक को लाठियों से पीटा गया, यह बीजेपी के नफरत फैलाने के तरीके का नतीजा है.

चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि पंजाब में किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं है. कंगना रनौत ने बयान दिया है कि यहां सिख खालिस्तानी हैं. ऐसा कुछ नहीं है. यहां सद्भावना है, प्यार है.”कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब में हिंदुओं और सिखों के बीच कभी लड़ाई नहीं हुई, इसलिए मैं भी अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें, ऐसी कार्रवाई न करें और जिन्होंने यह कार्रवाई की है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सरकार से मांग करता हूं कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही मैं लोगों से अपील करता हूं कि आपस में भाईचारा और प्यार बनाए रखें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *