हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा

दिल्ली

Punjab news point : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन-डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘चेक-इन’ सुविधा बढ़ा दी है। डीएमआरसी ने कहा कि ‘चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप’ सेवा, जो पहले केवल घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध थी, अब एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के साथ उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध है।

डीएमआरसी ने कहा है कि यात्रियों को अधिक लाभ देने के लिए वह अधिक से अधिक एयरलाइंस को इस सुविधा के लिए आमंत्रित करती है. इस पहल का उद्देश्य इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे – आईजीआई से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्री सुविधा को बढ़ाना और यात्रा को सुव्यवस्थित करना है।

DMRC दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड – DIAL, एयर इंडिया और विस्तार एयरलाइंस के सहयोग से दिल्ली के इन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आसान चेक-इन सुविधा प्रदान करने के लिए इस सेवा का विस्तार कर रहा है। ‘चेक-इन काउंटर’ जून के पहले सप्ताह में चालू हो गए। डीएमआरसी ने कहा कि यात्री इन मेट्रो स्टेशनों पर अपने सामान की जांच कर सकते हैं और उनका सामान आधुनिक स्वचालित प्रणालियों का उपयोग करके विमान तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *