हरियाणा में कांग्रेस विधायक के घर छापेमारी

Haryana अपराधिक

Punjab news point : हरियाणा के महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की है। ED टीम गुरुवार सुबह राव दान सिंह के फॉर्म हाउस पर पहुंची। फॉर्म हाउस के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। फॉर्म हाउस में किसी को आने जाने नहीं दिया जा था। अभी तक नहीं पता चल पाया है कि रेड किस केस को लेकर हुई है? ED के तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है, लेकिन आज सुबह 3 से 4 गाड़ियों में सवार हो कर आई टीम की गाड़ियां घर के बाहर खड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *