सड़क किनारे सो रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा

Accident

Punjab news point : लुधियाना के प्रताप चौक के पास दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसा बीती रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार सवार शख्स ने सड़क किनारे सो रहे लोगों पर कार चढ़ा दी। इस दौरान लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए जिन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मामला थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतगर्त का है। फिलहाल एक को मामूली चोटें आई थी जिसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *