इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather

Punjab news point ; दिल्ली-NCR में खुशनुमा मौसम बना हुआ है, यहां सुबह-शाम की ठंड के साथ दिन में तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिन एनसीआर में हल्की ठंड के साथ खुशनूमा मौसम बना रहेगा। यहां 12 फरवरी की शाम यहां मध्यम से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बता दें दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फिलहाल यूपी, बिहार में बारिश आने की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान में 12 से 15 फरवरी के बीच आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। जबकि अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *