जालंधर पुलिस ने लूटपाट करने वाले 3 व्यक्तियों को किया काबू

अपराधिक जालंधर

Punjab news point : थाना बस्ती बावा खेल पुलिस के हाथ सफलता लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोगों से लूटपाट करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रितपाल, कृपाल सिंह और रवि तीनों वासी जालंधर के रूप में हुई है।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से एक मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *