जालंधर में पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी, कई सड़कें सील, भारी पुलिस बल तैनात, हर नाके पर चैकिंग शुरू, जाने वजह

पंजाब राजनितिक

जालंधर (राजिंदर कुमार) : जालंधर में आज भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर में मुख्य सड़कों पर बैरीकेडिंग की गई है और खासकर सर्किट हाउस की तरफ आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह सुरक्षा भाजपा के नेताओं के लिए की गई है। जालंधर के सर्किट हाउस में आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस लिए पुलिस ने सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किया है।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की जालंधर में होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज दिन भर चलेगी। इसी दौरान जालंधर व कपूरथला के कार्यकर्ताओं व नेताओं से बैठक होगी। फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल प्रधानों से मिलेंगे।चूंकि पंजाब में भाजपा नेताओं और उनकी बैठकों का किसान जबरदस्त विरोध कर रहे हैं, इसलिए जालंधर पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इससे सर्किट हाउस के साथ साथ आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा की इस मीटिंग का किसानों ने विरोध करने का ऐलान किया है। इससे पुलिस पूरी चाक चौबंद है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर भाजपा का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *