शाहरुख खान के बेटे आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग, दी गई ये दलील

अन्य खबर अपराधिक देश

पंजाब न्यूज प्वाइंट: एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को ड्रग्स मामले में अपनी हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने 7 अक्टूबर को अपनी कस्टडी में रखा था, जिस पर गुरूवार यानि आज सुनवाई होनी थी। इस मामले में हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने आर्यन और उनके साथियों की 4 दिन की कस्टडी बढ़ाने की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने कोर्ट से मांग की है कि आर्यन खान और उनके दोनों साथियों की कस्टडी 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी जाए। एनसीबी ने बताया कि इस केस में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस केस में पुलिस ने नई गिरफ्तारी अचित कुमार की की है, जिसे आर्यन खान के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *