
पंजाब की खन्ना पुलिस द्वारा बेनकाब किए गए इंटर स्टेट हथियार सप्लाई गैंग के तार लॉरेंस गैंग से जुड़ गए हैं। लॉरेंस के राइट हैंड माने जाते संपत नेहरा उर्फ बलकारी निवासी गांव कालोडी जिला चुरु (राजस्थान) को खन्ना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। संपत को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की खबर है। उसे दोराहा थाना में 4 अगस्त को दर्ज किए आर्म्स एक्ट केस में लाया गया है।
एसएसपी अमनीत कौंडल और एसपी डॉक्टर प्रज्ञा जैन की निगरानी में CIA स्टाफ खन्ना में संपत नेहरा से पूछताछ हो रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हथियार सप्लाई में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार बीएससी छात्र वपिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संपत का नाम इस केस से जुड़ा।जेल में बैठकर लॉरेंस का गैंग मजबूतसंपत नेहरा को लॉरेंस गैंग का मैनेजर भी माना जाता है, क्योंकि संपत जेल में बैठकर लॉरेंस का गैंग मजबूत कर रहा है। बताया जाता है अब तक 600 के करीब शार्प शूटर गैंग से जोड़े हैं। संपत ही सोशल मीडिया पर युवाओं को लालच देकर लॉरेंस गैंग से जोड़ रहा है।
सलमान खान को मारने की थी योजनायह वो ही संपत नेहरा है जिसे लॉरेंस ने सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी दी थी। संपत सलमान की रेकी करते उसके पास भी पहुंच गया था, लेकिन संपत के पास जो पिस्टल था उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी। इस लिए उसने निशाना नहीं लगाया था। इसके बाद वह हैदराबाद में पकड़ा गया था।
पीयू में नेशनल प्लेयर संपत की लॉरेंस से दोस्ती
संपत नेहरा मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसके पिता चंडीगढ़ पुलिस में ASI थे। इसलिए उसका परिवार चंडीगढ़ रहता था। पीयू में पढ़ाई के दौरान लॉरेंस से दोस्ती हुई और गैंगस्टर बन गया। संपत नेशनल प्लेयर था। उसे कई पुरस्कार भी मिले हैं।

