इसरो का नया मिशन; जानें कब होगा लॉन्च

अन्य खबर

Punjab news point : चंद्रयान और सूर्ययान की सफलता के बाद भारत गगनयान मिशन पूरा करने की तैयारी में जुटा है। इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। इस मिशन का नाम है Indian Space Station, जिसे बनाने में अंतरिक्ष वैज्ञानिक जुट गए है। 2035 तक अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा में इंडियन स्पेस स्टेशन को स्थापित करने का टागरेट है।इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉड्यूल अगले कुछ वर्षों में लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में ऐलान किया था कि अब हम अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाएंगे। अभी तक रूस, अमेरिका और चीन के स्पेस स्टेशन हैं। अब भारत स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थापित करने वाला दुनिया का चौथा देश बन सकता है।

धरती के 400 किलोमीटर के दायरे में स्थापित होगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर का कहना है कि अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर के दायरे में स्पेस स्टेशन को स्थापित करने की योजना है।

इस स्पेस स्टेशन के जरिए खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष में माइक्रोग्रैविटी, चंद्रमा की सतह पर घर बनाने की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। अंतरिक्ष स्टेशन का वजन लगभग 20 टन हो सकता है। इसमें इन्फ्लेटेबल मॉड्यूल भी जोड़े जा सकते हैं तो आखिर में फाइनल स्पेस स्टेशन का वजन 400 टन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *