Sports : RCB इस बार खेल सकती है प्लेऑफ

खेलकूद देश

Punjab news point : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। डब्ल्यूपीएल 2023 की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस पहले और दूसरे स्थान पर हैं। जबकि स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनको प्लेऑफ खेलने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। जबकि तीसरे स्थान के लिए यूपी वॉरियर्स भी दौड़ में बनी हुई है।बता दें कि रविवार को खेले गए 17वें मुकाबले में बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में 1 रन से हराया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है, लेकिन तीसरे स्थान के लिए अभी तक एक टीम का स्थान रिक्त है, जिसमें बैंगलोर या यूपी वॉरियर्स में से एक अपनी जगह पक्की कर सकती है।

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन 7 मुकाबले खेले हैं। उनमें से 3 में जीत और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बैंगलोर का नेट रन रेट +0.027 का है। जिसकी वजह से वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनको प्लेऑफ खेलने के लिए 12 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर कायम रहेगी और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी, लेकिन वहीं बैंगलोर को प्लेऑफ में जाने के लिए यूपी वॉरियर्स को गुजरात जाइंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *